Friday, October 30, 2015

China Rover Yutu Rets Record Longest Stay On Moon

China’s First Lunar Rover, Yutu (युतु चन्द्रयान) set new record about longest stay by a rover on the lunar surface.

चीन के युतु चन्द्रयान ने चंद्रमा की सतह पर सबसे लंबे समय तक रहने के लिए नया रिकार्ड स्थापित किया है. इससे पहले सोवियत संघ ने वर्ष 1970 मे अपना पहला चंद्रयान लुनोखोड -1 चंद्रमा पर भेजा था, जिसने चंद्रमा की सतह पर 11 महीने बिताए थे. जबकी युतु चंद्रयान चंद्रमा की सतह पर लगभग दो साल बीता चुका है.

युतु चंद्रयान और प्रमुख तथ्य

  1. चीन ने अपना पहला उपग्रह डोंगफांगहोंग -1 वर्ष 1970 मे प्रक्षेपित किया था, जिसके बाद चीन ने घरेलू रॉकेट का उपयोग कर घरेलू उपग्रह लांच करने वाला दुनिया का पांचवा देश बन गया था. अऩ्य चार देश सोवियत संघ, अमेरिका, फ्रांस और जापान थे, जिन्होने घरेलू रॉकेट का उपयोग कर घरेलू उपग्रह युतु चंद्रयान लांच किया था.
  2. चीन ने 1990 के दशक में अपने मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
  3. चीन ने सफलतापूर्वक वर्ष 2003 में शेनज़ोउ -5 अंतरिक्ष यान से देश के पहले अंतरिक्ष यात्री यांग लिवे को अंतरिक्ष मे भेजा.
  4. सोवियत संघ और अमेरिका के बाद Chang'e -3 द्वारा चीन ने वर्ष 2013 मे अपना पहला युतु चंद्रयान और एक स्थिर लैंडर चंद्रमा की सतह पर भेज कर दुनिया का तीसरा देश बन गया.
  5. युतु चंद्रयान चंद्रमा की सतह पर चीन द्वारा वर्ष 2013 में उतरा गया था.
  6. वर्ष 2014 मे युतु चन्द्रयान मे यांत्रिक नियंत्रण विषमता उत्तपन हो गई थी, जिसे दुर कर लिया गया था. वर्तमान में यह डेटा को एकत्र करने और संकेतों को भेजने के अलावा चित्र और वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है, लेकिन यांत्रिक विषमता के कारण स्थानांतरित करने में असमर्थ है.
  7. चीन वर्तमान मे "चंद्रमा के अंधेरे पक्ष" मे जाने वाला पहला देश बनना चाहता है, जो पृथ्वी से कभी दिखाई नहीं देता है.


No comments:

Post a Comment