Thursday, October 22, 2015

UN Report Titled World's Women 2015.

United Nations report titled "The World’s Women 2015".
संयुक्त राष्ट्र (यूएन), की हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार पांच वर्ष की आयु से नीचे भारतीय लड़कियों के बीच मृत्यु दर लड़कों की तुलना में अधिक है. इसका उल्लेख हाल ही में प्रकाशित संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट विश्व की महिला (वर्ल्ड वीमेन-2015) शीर्षक से में किया गया है.

रिपोर्ट के प्रमुख तथ्य

  • पुरुषों की संख्या दक्षिणी एशिया, पूर्वी एशिया, ओशिनिया और पश्चिमी एशिया में महिलाओं की संख्या से अधिक है.
  • भारत देश मे पुरुषों का लिंग अनुपात पांच वर्ष तक की आयु वाली अधिशेष आबादी से अधिक है, जोकि चिंता की बात है.
  • भारत देश मे पांच वर्ष तक की उम्र से पहले लड़कियों की मृत्यु दर लड़कों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक है.
  • भारत देश मे माता पिता लड़कों के लिए विशेष उपचार, स्वास्थ्य उपचार, टीकाकरण करते है जोकि पांच वर्ष तक की उम्र के पांच लिंग अनुपात के लिए मुख्य कारण है.
  • बाल विवाह: यह दक्षिण एशिया और उप सहारा अफ्रीका में सबसे आम बात है। भारत मे बाल विवाह की दर कुल वैश्विक बाल विवाह में से एक-तिहाई है. जिसका अर्थ है कि संसार का तीसरा बाल विवाह भारत मे होता है.

No comments:

Post a Comment